सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two and a half hour protest by placing the dead body on the road in front of the police station

Barabanki News: पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर ढाई घंटे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 15 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hour protest by placing the dead body on the road in front of the police station
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में सोमवार को डंपर की टक्कर से युवक की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने दोपहर करीब दो बजे सतरिख थाने की मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी के सामने भानमऊ-गंगागंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सरपरस्ती में रातभर अवैध खनन करने वाले डंपर दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सोमवार रात गोमती नदी के सलेमपुर पुल के पास गढ़ी मिर्जापुर निवासी अतुल (32) को तेज रफ्तार डंपर की पीछे से टक्कर लगी थी। दुर्घटना में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह लखनऊ जिले में अपनी बहन के घर से तुलसी का बीज लेकर बाइक से लौट रहे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और चाैकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ सदर सौरभ कुमार, सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर सिंह, कोठी थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जॉइंट मजिस्ट्रेट भूपेंद्र विक्रम सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से वार्ता की। शाम 4:30 बजे प्रशासन ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता और पुत्री की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed