{"_id":"6a31a1474acb4f8982032866","slug":"two-buses-bound-for-gorakhpur-from-delhi-seized-passengers-created-a-ruckus-barabanki-news-c-315-1-brp1005-171319-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दिल्ली से गोरखपुर जा रही दो बसें सीज, यात्रियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दिल्ली से गोरखपुर जा रही दो बसें सीज, यात्रियों ने काटा हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अहमदपुर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही दो निजी बसों को सीज कर दिया। जांच परमिट नियमों का उल्लंघन पाया गया। पीटीओ रविचंद्र त्यागी की अगुवाई मेें चलाए गए इस अभियान से निजी बस चालकों में हड़कंप मच गया। बस को सीज करने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों ने कहा कि भीषण गमी में यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। दिल्ली से इतनी दूर बस चली आई लेकिन कहीं किसी ने नहीं रोका। अगर नियम विरुद्ध संचालन है तो रास्ते मेें पहले ही कार्रवाई की गई होती। पीटीओ ने यात्रियाें को समझाया और परिवहन निगम की बस से यात्रियाें को गंतव्य के लिए रवाना किया। पीटीओ रविचंद्र त्यागी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसी दिशा में लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।