{"_id":"6a325d0928ee8e62980c35e3","slug":"video-hatharagaugdhha-tahasal-ma-vakal-oura-parashasanaka-karamacaraya-ka-bca-vavatha-hathapaii-haii-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हैदरगढ़ तहसील में वकीलों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच विवाद, हाथापाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरगढ़ तहसील में वकीलों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच विवाद, हाथापाई हुई
बाराबंकी में हैदरगढ़ तहसील परिसर में बार एसोसिएशन और एसडीएम के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को और गहरा गया। बार एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे बहिष्कार के दौरान एसडीएम न्यायालय में पुकार कराए जाने का विरोध करने पहुंचे अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान कुछ लेखपालों ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। दो लेखपालों ने उनकी गर्दन दबाने का भी प्रयास किया। इससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य अधिवक्ताओं के मौके पर पहुंचने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई।
घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बार एसोसिएशन ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।