{"_id":"6a328fc1aad31e09a205fb0e","slug":"video-video-vathayata-savatha-karama-tharagasha-ka-mata-ka-mamal-ma-kataval-gharava-ka-kashasha-palsa-na-bhaugdha-ka-hataya-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विद्युत संविदा कर्मी दुर्गेश की मौत के मामले में कोतवाली घेराव की कोशिश, पुलिस ने भीड़ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विद्युत संविदा कर्मी दुर्गेश की मौत के मामले में कोतवाली घेराव की कोशिश, पुलिस ने भीड़ को हटाया
माती कोतवाली क्षेत्र में नौ जून की रात बिजली संविदा कर्मी दुर्गेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को कोतवाली परिसर के बाहर ही रोक दिया और लोगों को वहां से हटा दिया।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्गेश की हत्या की गई थी। उनका कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसी को लेकर घटना के बाद से लगातार ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली गेट पर पहुंचे और घेराव की तैयारी करने लगे, पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान हल्की सख्ती दिखाते हुए लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।