सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Untrained people are in charge of registered hospitals

Barabanki News: अप्रशिक्षितों के हाथों है पंजीकृत अस्पतालों की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Untrained people are in charge of registered hospitals
विज्ञापन
बाराबंकी। पंजीकृत अस्पतालों का संचालन अप्रशिक्षितों के द्वारा किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इसे गंभीरता से न लिया जाना मरीजों की जान पर भारी पड़ जाता है। कई बार इनके गलत इलाज से मरीज की जान भी चली जाती है।
Trending Videos

जिले में पंजीकृत अस्पतालों की संख्या करीब 320 के आसपास है लेकिन इनमें से 50 प्रतिशत अस्पताल ऐसे हैं, जिनका संचालन उन लोगों द्वारा किया जाता है जो अप्रशिक्षित है। इनसे सिर्फ दूसरे अस्पतालों में कार्य करने के अनुभव के आधार पर कार्य लिया जाता है। स्थिति यह है कि अस्पताल का पंजीकरण जिनके नाम से वह कभी अस्पताल आते हैं जिनके द्वारा अस्पताल का संचालन किया जाता है उन्हें मेडिकल की एबीसीडी नहीं आती है यही वजह है कि इनका सहयोग लिया जाता है जो दूसरे अस्पतालों में कार्य कर चुके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना देखे कर दिया गया पंजीकरण
दरियाबाद के रानीकटरा, कोटवाधाम, खजुरी, अकबरपुर, मियागंज सहित अन्य चौराहों पर कई पंजीकृत अस्पताल है लेकिन इनमें मौजूद चिकित्सकों के पास कोई डिग्री नहीं है। वहीं मदारपुर, रानीपुरवा, मरौचा, बरौलिया, बदोसराय, मरकामऊ चौराहों पर पंजीकृत अस्पताल संचालित है लेकिन यहां अप्रशिक्षितों से काम लिया जा रहा है।

जरुरत पड़ने पर बुलाए जाते हैं डॉक्टर
रामसनेहीघाट। दिलोना बाइपास में भिटरिया के पास स्थित सुशीला हॉस्पिटल का पंजीकरण डॉ. गोकरन के नाम पर है लेकिन संचालन राहुल द्वारा किया जाता है। इनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया जाता है। यहीं हाल सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एसएन हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर का है। यहां भी आवश्यकता पड़ने पर ही चिकित्सकों को बुलाया जाता है। कुछ दिन पूर्व यहां पर इलाज के दौरान जच्चा बच्चा की मौत भी हो चुकी है।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि जिले में संचालित सभी अस्पतालों की समय-समय पर जांच की जाती है। अभी कुछ दिन पूर्व ऐसे कई अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। इसके बाद भी शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed