सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Urea black marketing racket exposed; FIR registered against three individuals.

Barabanki News: यूरिया की कालाबाजारी का खुलासा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Urea black marketing racket exposed; FIR registered against three individuals.
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद ओवर ब्रिज पर एक पिकअप वाहन जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने अन्य विभागीय कर्मियों के साथ शुक्रवार की देरशाम पकड़ा था। इसमें 85 बोरी यूरिया लदी थी, जिसका कोई बिल या चालान नहीं था। जांच में यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है।

चालक मनीष कुमार ने बताया कि उसे जरगावां से खाद लखनऊ पहुंचाने को कहा गया था। पुलिस ने चालक और पुलिस के साथ मेसर्स मां दुर्गा किसान सेवा केंद्र पर छापा मारा। दुकान में पीओएस मशीन से मिलान पर 14 बोरी यूरिया अधिक मिली। विक्रेता ने बिक्री या स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता दुर्गेश कुमार ने 19 जून 2026 को कई किसानों को यूरिया बेचने का दावा किया। हालांकि, आईएफएमएस पोर्टल पर केवल दो किसानों को नौ बोरी बिक्री दर्ज थी। पोर्टल के अनुसार, विक्रेता द्वारा कुल आठ कृषकों को 33 बोरी यूरिया बेची गई थी। विक्रेता के बयान और पोर्टल की जानकारी में बड़ा अंतर पाया गया।
विज्ञापन

पिकअप चालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर अंकुर से संपर्क किया गया। अंकुर ने चालक के बयान के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद इस मामले में किसान सेवा केंद्र के विक्रेता दुर्गेश कुमार, चालक मनीष और अंकुर के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed