{"_id":"69f7ad607829ea0f410451c7","slug":"woman-crushed-by-dumper-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-166288-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर से कुचली महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर से कुचली महिला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 04 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुन्नी देवी।(फाइल फोटो)
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नैनामऊ-जहांगीराबाद मार्ग पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और डंपर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। एक ही झटके में महिला का सिर टुकड़े-टुकड़े हो गया। यह देख बेटा बदहवास हो गया।
मसौली कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी मुन्नी देवी (50) पुत्र बृजमोहन (20) के साथ बाइक से कुर्सी क्षेत्र स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थीं। अंबरपुर गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया, जिससे बाइक में टक्कर लग गई।
हादसे में मुन्नी देवी उछलकर सीधे डंपर के सामने जा गिरीं और पलक झपकते ही डंपर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। बाइक चला रहा बेटा सड़क पर गिर पड़ा, उसे सिर्फ हल्की चोट आई। जब बृजमोहन संभलकर उठा और अपनी मां की ओर देखा तो वह स्तब्ध रह गया। मौके पर भीड़ जुट गई।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना के चलते मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos