सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women are empowering themselves with skills and thus challenging the dowry system

Barabanki News: महिलाओं को हुनरमंद बना दहेज प्रथा पर कर रहीं प्रहार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Women are empowering themselves with skills and thus challenging the dowry system
दरियाबाद के रसूलपुर कलागांव में सिलाई का काम सिखातीं रिशा।
विज्ञापन
दरियाबाद। स्थानीय ब्लॉक के रसूलपुर कला गांव की रिशा तुफैल दहेज के विरुद्ध मुहिम के साथ ही महिलाओं को हुनरमंद भी बना रही हैं। रिशा ने ‘दहेज पर प्रहार सोशल ट्रस्ट’ की सक्रिय सदस्य हैं। इस ट्रस्ट के जरिये रिशा दहेज रहित विवाह करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करती हैं। साथ ही महिलाओं को हुनरमंद बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करती हैं। ताकि जब महिला स्वयं कमाने लायक होगी तो दहेज उसके विवाह में आड़े नहीं आएगा।
Trending Videos


रिशा ने ट्रस्ट की ओर से गाजीपुर, मोहदीपुर व बड़नपुर गांव में सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रखा है। प्रत्येक केंद्र पर 20-20 महिलाएं और बालिकाएं सिलाई सीख रही हैं। रिशा स्वयं भी परास्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। इनका कहना है कि शिक्षा ही वह संबल है, जिससे सबकुछ संभव है। अपने गांव व कुछ रिश्तेदारों के यहां दहेज के लिए परेशान महिलाओं की दशा देखने के बाद दहेज के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। अब तो सरकार सामूहिक विवाह कराती है। इसलिए लोगों को दहेज रहित विवाह की बात आसानी से समझ में आती है। गरीब परिवार के लोग आसानी से मान जाते हैं। सरकार की ओर से मदद भी मिल रही है। जब महिलाएं हुनरमंद होंगी तभी दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed