{"_id":"696d0ad53668affc7b005c11","slug":"womens-self-reliance-is-evident-at-hunar-haat-barabanki-news-c-315-1-slko1014-156685-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हुनर हाट में दिखाई पड़ रहा महिलाओं का स्वावलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हुनर हाट में दिखाई पड़ रहा महिलाओं का स्वावलंबन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
गर पालिका में हुनर हॉट मेले में मूंग की पिंडी का स्टॉल लगाईं सलमा हुमायूं।
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिसर में रविवार को आयोजित हुनर हाट मेला में स्वरोजगारी महिलाओं का स्वावलंबन दिखाई पड़ा। अपने हुनर से तैयार उत्पादों को बेचकर आत्मनिर्भर बनी सलमा व निशा जैसी महिलाओं की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
लोगों को भाया सलमा की मूंड पिंडी का स्वाद
शहर के सिविल लाइन निवासी सलमा हुमायूं मूंग की पिंडी बनाकर लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। सलमा ने हुनर हाॅट में अपना स्टॉल लगाया है, जहां उनकी मूंग की पिंडी की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। वह बताती हैं कि ड्राई फ्रूट और शुद्ध देशी घी से घर पर तैयार की गई उनकी मूंग की पिंडी खासतौर पर शादी-विवाह जैसे आयोजनों में खूब पसंद की जाती है। ऑर्डर पर तैयार होने वाली इस पारंपरिक मिठाई की कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो है। करीब तीन वर्षों से इस काम में लगी सलमा को हर सीजन में 50 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हो जाता है।
तीन सौ खर्च कर पांच सौ कमाती निशा
वहीं निशा खातून अपने हाथों से तैयार किए गए करोसिया वर्क के लिए जानी जा रही हैं। उन्होंने हुनर हाट में करोसिया वर्क का स्टॉल लगाया है। निशा लखनऊ से कच्चा माल खरीदकर उसे अपने हाथों से सुंदर कलाकृतियों में ढालती हैं। पहले वह यह काम सिर्फ रिश्तेदारों के लिए किया करती थीं, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपने उत्पाद बेचकर अच्छी आमदनी कर रही हैं। निशा बताती हैं कि दो सौ से तीन सौ रुपये तक का कच्चा माल लेकर तैयार किया गया सामान वह चार सौ से पांच सौ रुपये में बेचती हैं।
Trending Videos