{"_id":"69c6e6c348b981a59707e3f4","slug":"worship-of-mother-siddhidatri-blessings-sought-by-worshipping-girls-barabanki-news-c-315-1-brp1005-162566-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मां सिद्धिदात्री की आराधना, कन्याओं का पूजन कर मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मां सिद्धिदात्री की आराधना, कन्याओं का पूजन कर मांगा आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नवरात्र के नौवें दिन भक्तों ने मंदिरों मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना व हवन पूजन किया। साधकों ने दोपहर बाद दशमी होने के चलते पारण भी किया। नवमी पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घरों से लेकर मंदिरों में कन्याभोज हुआ। भक्तों कन्याओं का पूजन कर उपहार दिया और आशीष मांगा।
शु्क्रवार सुबह से ही शहर के बड़ी देवी मंदिर, फूलमती माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर, बीबीपुर मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल के साथ माता के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी देवी मंदिर में भक्तों ने हवन के साथ देवी का पूजन कर कन्या भोज कराया। हलवा पूड़ी, छोला, चना तो कई भक्तों ने दही जलेबी खिलाई। बड्डूपुर में 101 कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्र पर्व के अंतिम दिन नवमी तिथि पर प्रत्येक घरों में कलश प्रवाहित किया गया इसके बाद शक्ति रूप में कन्या पूजन और भोज का आयोजन हुआ, इसके बाद सभी उपवास रखने वाले लोगों ने पारण किया। समर्थ साहेब जगजीवन दास के यहां श्रद्धालुओं की अंतिम दिन भी भीड़ नजर आई। दरियाबाद में कन्या पूजन हुआ। कटेहरा देवी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता का दर्शन पूजन किया।
खजुरी गांव स्थित बुढ़िया माता मंदिर पर भी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। बरोलिया स्थित पारिजात धाम में भी पारिजात वृक्ष देखने के लिए भारी भीड़ पूरा दिन नजर आई। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि केे अनुसार अमरा देवी माता मंदिर पर हवन पूजन हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और हवन दुरदुरैया के अलावा मुंडन संस्कार आदि कराए।
Trending Videos