{"_id":"69bf0780d5aceac4e803a992","slug":"10-people-found-using-stolen-electricity-case-registered-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3724-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी की बिजली चलाते मिले 10 लोग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी की बिजली चलाते मिले 10 लोग, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम ने चलाया चेकिंग अभियान तो मोहल्ले में हलचल
भमोरा। बकाया बिल और विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत निगम की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। निगम ने संबंधित 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार के निर्देशन में उपकेंद्र भमोरा के जेई विजय प्रताप व टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उपभोक्ता बिल बकाया होने के कारण काटे हुए कनेक्शन के बावजूद बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिसमें ग्राम खोराजपुर निवासी महेंद्र पाल, नीरज, सरिता, सुदामा, ग्राम रुद्रपुर निवासी मनोज, प्रेमपाल, महराज सिंह , पुष्पेंद्र, प्रदीप कुमार, अवनेंद्र यादव शामिल थे।
विद्युत उपकेंद्र भमोरा के जेई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों में मामला दर्ज कराया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
Trending Videos