सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1500 crore rupees down the drain, minor rain blows power supply

Bareilly News: पानी में 1500 करोड़ रुपये, मामूली बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
1500 crore rupees down the drain, minor rain blows power supply
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की ओर से बिजली व्यवस्था सुधार के लिए सालभर में 1500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। शुक्रवार को हुई मामूली बारिश ने इन कार्यों की कलई खोल दी। आलम यह रहा है कि शहर के आठ उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गए। इसके अलावा छह फीडरों की भी बिजली गुल हो गई। लाइनों की मरम्मत के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में दो से चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही। करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

सुबह हवा के साथ जैसे ही बारिश शुरू हुई, शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रिपिंग व अन्य फॉल्ट होने लगे। कोहाड़ापीर, कैंट, किला, लोहिया विहार, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, पवन विहार, हरूनगला उपकेंद्रों से सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटियां घनघनाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौपुला, किला, टीपी नगर, बाइपास, जगतपुर, मीरा की पैठ फीडरों से भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत के दौरान निगम के अभियंता व लाइनमैन हांफते नजर आए। जैसे-तैसे कहीं दो तो कुछ इलाकों में तीन से चार घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। विभाग का दावा है कि ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed