सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth Commits Suicide After Losing Lakhs of Rupees in Online Game in Pilibhit

ऑनलाइन गेम बना मौत का कारण: पीलीभीत में 18 साल के अरुण ने फंदे से लटक कर दी जान; जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हारने से आहत अरुण कुमार ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

Youth Commits Suicide After Losing Lakhs of Rupees in Online Game in Pilibhit
अरुण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अखौली निवासी 18 वर्षीय अरुण कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि अरुण ऑनलाइन गेम में करीब दो लाख रुपये हार गया था, जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। 

Trending Videos

 
गांव अखौली निवासी सपना देवी ने बताया कि उनके पुत्र अरुण कुमार को पिछले तीन वर्षों से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। उसे घर से जितना खर्चा मिलता था। वह सारा पैसा ऑनलाइन गेम में लगा देता था। अब तक वह इस मोबाइल गेम में लाखों रुपये हार भी चुका था। इससे वह काफी आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: एलपीजी किल्लत के बीच डीजल-पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाह, फ्यूल पंपों पर लगी कतार

अरुण ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की बात अक्सर घर वालों से कहता भी था। घरवालों ने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। बुधवार को दोपहर अरुण कुमार का शव कमरे में कुंडे से गमछे के फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग उस समय घर के बाहर बैठे हुए थे। 

परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमॉर्टम 
कुछ समय बाद जब लोग घर के अंदर आए, तब उन्हें अरुण का लटकता दिखा। घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमॉर्टम न करने की बात कही। उसके बाद पुलिस में पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव घर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed