{"_id":"69c2d4effbb67a8bd9083a74","slug":"bjp-workers-and-traders-met-the-sp-and-were-assured-of-fair-investigation-and-action-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-156088-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसपी से मिले भाजपाई और व्यापारी, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसपी से मिले भाजपाई और व्यापारी, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा नगर महामंत्री व सराफ व्यापारी पर दर्ज प्राथमिकी और दरोगा पर अभद्रता के लगाए आरोपों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मामले में निष्पक्ष जांच और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एसपी से मिले। एसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा के नगर महामंत्री व व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पीयूष अग्रवाल के खिलाफ गजरौला क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गिरवी रखे जेवरात को ब्याज की रकम देने के बाद भी वापस न करने का आरोप लगाया गया। रसीद व अन्य अभिलेख न दिखाने की बात भी कही गई। दर्ज प्राथमिकी के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर कार्यकारिणी व व्यापारियों ने सोमवार शाम करीब ढाई घंटे तक कोतवाली में धरना भी दिया था।
इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी ज्वाला प्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पीयूष अग्रवाल के खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज की गई, उसमें लगाए गए आरोप निराधार हैं।
साथ ही उन्होंने ठेका चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने चौकी प्रभारी से जानकारी लेनी चाही, लेकिन इस दौरान दरोगा द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। धरना समाप्त कराने पहुंचे एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सुकीर्ति माधव से मिलकर पूरे प्रकरण को दोहराया और निष्पक्ष जांच के साथ चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने मामले में निष्पक्ष विवेचना कराने और चौकी प्रभारी के आचरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद भाजपा और व्यापार मंडल के पदाधिकारी संतुष्ट होकर लौट गए। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos