सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger tries to hunt deer in PTR, attempt fails

Pilibhit News: पीटीआर में हिरन का शिकार करने दौड़ा बाघ, कोशिश हुई नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger tries to hunt deer in PTR, attempt fails
हिरन के पीछे दौड़ता बाघ। वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान बाघ के हिरन का शिकार करने की कोशिश का रोमांचक नजारा सैलानियों को देखने को मिला। इस दुर्लभ दृश्य को सैलानियों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघों की सक्रियता इन दिनों सैलानियों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। मंगलवार सुबह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बेहद रोमांचक दृश्य देखने को मिला। इसमें सफारी के दौरान झाड़ियों में छिपा एक बाघ हिरन के शिकार के लिए घात लगाए बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही पलों में बाघ ने तेजी से हिरन पर झपट्टा मारा और उसके पीछे दौड़ पड़ा। हालांकि, हिरन ने फुर्ती दिखाते हुए बाघ को चकमा दे दिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद सैलानियों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में बाघ की शिकार करने की रणनीति और हिरन की तेज प्रतिक्रिया साफ तौर पर देखी जा सकती है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
----
जंगल मार्ग पर बाघ के पीछे दौड़ाया वाहन, जांच शुरू
पीलीभीत। पूरनपुर-खटीमा जंगल मार्ग पर रात के समय झाड़ियों से निकले बाघ को देख कार सवार नियमों को भूल गए। बाघ को पास से देखने की होड़ में वाहन को उसके करीब तक ले जाया गया। असहज बाघ आगे की ओर भागा तो वाहन को भी उसके पीछे दौड़ाया गया। पीछे आए एक अन्य वाहन सवार ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो खटीमा मार्ग का बताया गया है। इसका संज्ञान लेकर अफसरों ने जांच के निर्देश दिए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है। संवाद

हिरन के पीछे दौड़ता बाघ। वीडियो ग्रेब

हिरन के पीछे दौड़ता बाघ। वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed