{"_id":"69c3d714e51873c4c30a9eed","slug":"video-doctor-gave-girl-students-a-message-to-become-educated-healthy-and-empowered-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: पीलीभीत में डॉक्टर ने छात्राओं को दिया शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: पीलीभीत में डॉक्टर ने छात्राओं को दिया शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनने का संदेश
Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:07 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के लार्ड कृष्णा स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. आशा गंगवार ने छात्राओं को शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खुद की सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। स्ट्रीट फूड, चाउमीन, बर्गर से दूरी बनानी होगी। ये हमें बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। संतुलित आहार अपनाने की समझदारी से ही सेहत रहेंगे। उन्होंने किशोरावस्था में शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताया। बीमारियों की जानकारी दी और बचाव के उपाय भी बताए। स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेने को कहा। उन्होंने कहा कि लड़कियों में कुछ ऐसी समस्याएं होती है, जिनके बारे में चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। अपनी मां, शिक्षक से खुलकर बात करें। उन्होंने छात्राओं को चुप्पी तोड़े, सेहत से नाता जोड़ने का संदेश दिया। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सीख दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।