फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   58 cyber fraudsters arrested in Bareilly under Cyber Vajra Campaign

साइबर वज्र अभियान: बरेली में अब तक 58 शातिर गिरफ्तार, 1.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

Wed, 15 Jul 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

बरेली जिले में साइबर अपराध से जुड़े शातिरों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। साइबर वज्र अभियान के दौरान अब तक 58 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच में 1.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
58 cyber fraudsters arrested in Bareilly under Cyber Vajra Campaign
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

डीजीपी के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत बरेली जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को छठे दिन जिलेभर में 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 26.49 लाख रुपये, 69 मोबाइल फोन और 21 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। अब तक कुल 58 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लेनदेन सामने आया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने मंगलवार देर रात जो आंकड़े जारी किए उनके मुताबिक, साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और जिले के थानों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 66 से अधिक शिकायतें पहले से दर्ज थीं।
विज्ञापन


इन्होंने महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक सहित कई राज्यों में साइबर ठगी की थी। मंगलवार को बरामद सामान में 47 मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और तीन फर्जी आधार कार्ड शामिल हैं। एक स्कैनर भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 थानों में कुल 41 मामले दर्ज
ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत अब तक 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिले के 23 थानों में कुल 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। अभियान में कुल 26.49 लाख रुपये नकद, 69 मोबाइल फोन और 21 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।

मंगलवार को हुई ये कार्रवाई
मंगलवार को विभिन्न थानों में कुल 29 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना किला पर तीन मामले दर्ज हुए। ओम अग्रवाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर एसओजी ने दबिश दी तो 26.49 लाख रुपये की बड़ी धनराशि बरामद की गई। साथ ही थाना कोतवाली, सुभाषनगर, कैंट और बहेड़ी पर दो-दो मामले दर्ज हुए। सीबीगंज, नवाबगंज, अलीगंज, क्योलड़िया, शाही, भुता, देवरनियां, आंवला, प्रेमनगर और साइबर थाना पर एक-एक मामला दर्ज किया गया।

दो महिलाएं भी गिरफ्तार
अभियान के तहत दो महिलाओं को भी साइबर गतिविधियों में आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया। आंवला पुलिस ने मरजीना नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने रीना रस्तोगी को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं के तार दूसरे राज्यों से जुड़े हैं और खातों में लाखों का लेनदेन होने की पुष्टि हुई है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर संचालित साइ वज्र अभियान फिलहाल जारी है। आमजन की मेहनत की कमाई को ठगने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस को लगातार नए इनपुट मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed