फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP state president Shyam Lal Pal targets BJP in Bareilly

UP: बरेली में सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है भाजपा

Wed, 15 Jul 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बुधवार को फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
SP state president Shyam Lal Pal targets BJP in Bareilly
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में संविधान कमजोर कर रही है। यह लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। बरेली के फरीदपुर में आयोजित सपा के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पदाधिकारियों से संगठन की आगामी रणनीतियों और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। 

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय का रास्ता पूरी तरह से डगमगा गया है। समाजवादी लोग सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पीडीए वर्ग के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ वर्तमान शासन को सत्ता में लाने का काम किया था, लेकिन आज वही सरकार इस वर्ग के साथ लगातार धोखा कर रही है। सरकार आरक्षण और अधिकारों पर प्रहार कर संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाला यूपी विधानसभा चुनाव देश और प्रदेश में लोकतंत्र का अंतिम चुनाव साबित हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यह बिल्कुल नहीं चाहती कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रहे। वे हर स्तर पर जनतंत्र को दबाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में संविधान की अवहेलना'
श्याम लाल पाल ने स्थानीय निकायों और पंचायतों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। जहां ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां नियमों को ताक पर रखकर प्रशासक बिठाए जा रहे हैं। इसी तरह जिला पंचायतों में भी प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी है, जो कि सीधे तौर पर संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के रास्ते पर चलना ही नहीं चाहती।

'चढ़ावा चोरी लोगों की आस्था पर हमला'
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस प्रकार से भगवान राम भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता में लेकर आए थे, उसी प्रकार भगवान राम के घर में जिन लोगों ने भी चोरी की है, उन्हें उत्तर प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने इस मामले को आम जनता की आस्था पर बहुत बड़ा प्रहार बताया और कहा कि भगवान के घर में की गई यह हेराफेरी सिर्फ सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा धोखा है, जिसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed