फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Filed arson and stone-pelting at a police outpost five accused named and 50 unidentified in Budaun

Budaun News: पुलिस चौकी पर आगजनी-पथराव के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पांच आरोपी नामजद और 50 अज्ञात

Wed, 15 Jul 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक गांव में हरिओम की हत्या के बाद मंगलवार रात नाधा पुलिस चौकी पर बवाल हुआ। भीड़ ने आगजनी और पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने 55 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
FIR Filed arson and stone-pelting at a police outpost five accused named and 50 unidentified in Budaun
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कादरचौक में युवक की हत्या के बाद मंगलवार देर रात नाधा पुलिस चौकी पर बवाल हुआ। भीड़ ने आगजनी और पथराव किया। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रात में ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गांव कादरचौक निवासी हरिओम के शव का बुधवार तड़के चार बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


गांव कादरचौक में शादी की दावत खाने के बाद कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में हरिओम की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम से नाधा चौकी पर शव को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों की ओर से परिजनों और जाम लगाए लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वे लोग डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाकर वार्ता करने की बात कहते रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ में से मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने पथराव भी किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए हल्का बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी के सामने आग भी लगा दी थी। इससे माहौल और बिगड़ गया। पुलिस ने आग बुझाकर युवक को बचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-भाला बरामद
हरिओम की हत्या के मामले में 12 आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल्हाड़ी, भाला और लोहे की रॉड की बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर गांव निवासी चंद्रकेश, प्रेम सिंह, चंद्रवीर, पप्पू, सुरेश चंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लोहे की दो रॉड और दो लाठी भी बरामद कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed