{"_id":"6a5755368f4e56641d0d1614","slug":"video-husband-climbed-a-water-tank-upset-over-his-wife-leaving-him-in-budaun-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज पति टंकी पर चढ़ा, वापस बुलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज पति टंकी पर चढ़ा, वापस बुलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 03:09 PM IST
Link Copied
बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में पत्नी के चले जाने से नाराज सफाई कर्मचारी दीपक बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दीपक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी पत्नी रोशनी को वापस बुलाने की मांग कर रहा है, जो दो दिन पहले किसी के साथ चली गई थी। दीपक ने बताया कि पत्नी ने बिसौली स्थित अपने मायके से आने से मना कर दिया है। दीपक ने बताया कि उसकी शादी को पांच साल हुए हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है। उसने रोशनी को कई बार बुलाया गया है, लेकिन वह रुकती नहीं है। एक दिन पहले ही उसने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।