फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers staged a protest at the Collectorate, terming the FIR false and demanding its cancellation

Budaun News: एफआईआर को झूठा बताकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निरस्त करने की मांग

Wed, 15 Jul 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

बदायूं के गांव अलापुर पट्टी के 30 ग्रामीणों ने अपने खिलाफ दर्ज रिपोर्ट का विरोध किया। उन्होंने जिलाधिकारी से रिपोर्ट निरस्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Villagers staged a protest at the Collectorate, terming the FIR false and demanding its cancellation
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिल में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा होने और नींव गिराने का आरोप लगाते हुए ग्राम अलापुर पट्टी के 30 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को पूर्व प्रधान शेर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और रिपोर्ट को झूठा बताते हुए उसे निरस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम अवनीश राय से मिल हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र भी सौंपा। 

विज्ञापन


ग्रामीण महिपाल, हीरालाल, टीकाराम, बबलू, रामकुमार, राम औतार, जगदीश, पुत्तूलाल, ऋषिपाल, जय सिंह आदि ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि अलापुर पट्टी गांव में दो गाटों में ग्राम समाज की भूमि है। गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा किया है। इस संबंध में पूर्व प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। अभिलेखीय साक्ष्यों में भूमि पर गांव के दो लोगों का कब्जा मिला था। 728 वर्गमीटर पर कब्जा मिला था। 
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने अवैध रूप से भरी गई नींव को हटवाने और खाद के गड्ढों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जे वाली भूमि पर भरी नींव गिराने को लेकर 30 ग्रामीणों के विरुद्ध गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उस रिपोर्ट को निरस्त कराने और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करने के लिए आए हैं। डीएम ने मामले में जांच कर ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed