{"_id":"6a57795fe19090a1de06da09","slug":"pilibhit-kashish-murder-case-family-anger-erupts-demand-the-accused-be-hanged-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कशिश हत्याकांड: परिजनों का फूटा गुस्सा, बोले- आरोपी को फांसी हो; मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कशिश हत्याकांड: परिजनों का फूटा गुस्सा, बोले- आरोपी को फांसी हो; मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए आरोप
Wed, 15 Jul 2026 05:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:44 PM IST
सार
पीलीभीत के जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद उनके परिजनों में गम और गुस्सा है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कशिश पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकू मारकर हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूटा। कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि कशिश ने आरोपी की हरकतों की लिखित शिकायत कॉलेज प्रशासन से की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए और घटना हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में बुधवार को उसके परिजन न्याय की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी विकास पटेल ने बताया कि कशिश उनकी भतीजी थी। बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उसका दाखिला पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल कोर्स में कराया गया था। वह पढ़ाई में बेहद मेहनती और होनहार छात्रा थी।
विज्ञापन
डीएम और एसपी से मिले परिजन
परिजनों का आरोप है कि सागर सिंह काफी समय से कशिश को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर कशिश ने पिछले दिनों कॉलेज की प्राचार्य को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शिकायत पर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो आरोपी के हौसले नहीं बढ़ते। विकास पटेल ने बताया कि वह कशिश के माता-पिता, मौसा और अन्य रिश्तेदारों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव से मिले। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित विवेचना कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग उठाई।
जिम्मेदार कॉलेज के अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई
कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेना शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है और इस मामले में हुई लापरवाही की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। डीएम और एसपी ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई और दोषी के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेना शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है और इस मामले में हुई लापरवाही की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। डीएम और एसपी ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई और दोषी के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।