सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP protest at Bareilly College Chief Proctor Accused of Posting Indecent Content

बरेली कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा: चीफ प्रॉक्टर पर अमर्यादित पोस्ट करने का आरोप, पद से हटाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली कॉलेज में बुधवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाकर प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया। चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे को पद से हटा दिया गया है। 

ABVP protest at Bareilly College Chief Proctor Accused of Posting Indecent Content
विद्यार्थियों ने प्राचार्य का किया घेराव। - फोटो : एबीवीपी
विज्ञापन

विस्तार

बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर अमर्यादित पोस्ट किया गया, जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया और प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। आरोप लगाया कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। 

Trending Videos

चीफ प्रॉक्टर से की धक्का-मुक्की
छात्र नेता चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए, जिससे कॉलेज परिसर में तनाव गहरा गया। प्रोफेसर खरे के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी, जिसमें छात्राओं ने भी आगे बढ़कर घेराव किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित निकाला। छात्रों के जबरदस्त विरोध और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाते हुए पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में गहमागहमी का माहौल 
इस कार्रवाई के बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय पर ताला लगाकर उसकी चाबी प्राचार्य को थमा दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विकास गोला और महानगर मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाई और संस्थान में अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस हंगामे के चलते कॉलेज परिसर में काफी समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed