{"_id":"69f02ac4e998582e4906cbdd","slug":"accident-in-lakhimpur-kheri-car-collides-with-two-motorcycle-many-dead-and-injured-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत; कार चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत; कार चालक समेत दो घायल
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीषण हादसे में चार युवकों की हुई मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
Trending Videos
भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायलों में कार चालक भानु प्रताप उर्फ शालू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बेहजम व गुंजन पुत्र कमलेश दीक्षित निवासी गाजीपुर मितौली शामिल हैं।
Accident in Lakhimpur Kheri
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृतकों में मोहित शुक्ला (28 वर्ष) पुत्र कमल किशोर निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, श्रीकृष्ण शुक्ला पुत्र विनोद कुमार शुक्ला निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, अनुज कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बसारा थाना नीमगांव व आदर्श कुमार पुत्र राम सहोदर निवासी बसारा थाना नीमगांव शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग फरधान थाना क्षेत्र के कैमासुर गांव में एक बरात से लौटकर अपने गांव बसरा जा रहे थे, तभी लखनापुर चौराहे के पास यह हादसा हो गया। कार ने दो बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।

कमेंट
कमेंट X