{"_id":"6a6bb57a463a729e84011f7f","slug":"accusation-of-kicking-a-student-who-arrived-at-school-without-a-uniform-aonla-news-c-400-1-ala1001-4747-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूनिफार्म पहने बिना विद्यालय पहुंचे छात्र को लात मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूनिफार्म पहने बिना विद्यालय पहुंचे छात्र को लात मारने का आरोप
Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ब्लॉक रामनगर के गांव नवाबपुरा निवासी इस्लाम ने यूनिफार्म पहने बिना विद्यालय जाने पर बेटे को लात मारने का आरोप एक शिक्षक पर लगाया है। मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। विभाग की ओर से जांच शुरू कराई गई है।
इस्लाम ने बताया कि उनका बेटा अमन व्योंधन खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। बुधवार को उसकी स्कूल यूनिफार्म गीली थी। इसी वजह से वह दूसरे कपड़े पहनकर स्कूल चला गया।
आरोप है कि इससे गुस्साए शिक्षक ने अभद्रता की। लात मारी। घर जाकर तुंरत ही यूनिफार्म पहनकर आने को कहा। सहमा बेटा रोते हुए घर पहुंचा। गीली यूनिफार्म पहनकर ही वह स्कूल गया। जानकारी होने पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से भी की।
विज्ञापन
इस्लाम का आरोप है कि इससे पहले भी उनके बड़े बेटे के साथ शिक्षक ने इसी तरह का व्यवहार किया था। शिक्षक कई अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह से ही अभद्रता कर चुके हैं। बच्चे को लात मारने का प्रकरण सामने आने के बाद अन्य अभिभावकों में भी नाराजगी है।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन :
यह गंभीर मामला है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। - डॉ. विनीता, बीएसए