सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for rape and attempted murder.

Bareilly News: दुष्कर्म करने और हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for rape and attempted murder.
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और हत्या की कोशिश के आरोपी मुजीब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया।

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि मुजीब कुरैशी पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के मीरपुर वाहनपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ 18 मई को कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मुजीब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और अपनी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस टीम ने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास से रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में महिला को ही बताया दोषी
पुलिस की पूछताछ में मुजीब कुरैशी ने बताया कि वह मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी के पास किराये के कमरे में रहता था। महिला भी पास में ही रहती थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मुजीब ने दावा किया कि वे निकाह करना चाहते थे, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा थी। उसने यह बात मुजीब से छिपाई थी और उसका तलाक भी नहीं हुआ था। यह जानकारी मिलने पर जब मुजीब ने शादी से इन्कार कर दिया तो महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मुजीब कुरैशी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed