सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action to be Taken Against Students Filming Reels at Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में रील बनाई तो होगी कार्रवाई, छात्र-छात्राओं के लिए एडवाइजरी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली कॉलेज परिसर में रील या वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई छात्र-छात्रा रील बनाते पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर दी है।  

Action to be Taken Against Students Filming Reels at Bareilly College
बरेली कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बरेली कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए चीफ प्रॉक्टर ने सख्ती बढ़ाई है। कॉलेज परिसर में वीडियो या रील बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को कॉलेज में जिन छात्र-छात्राओं ने रील बनाई थी, उनको नोटिस के माध्यम से पहली चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई की जानकारी सभी छात्र-छात्राओं को दोपहर 12 बजे घंटाघर पर लाउड स्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा करके दी गई।
Trending Videos


बरेली कॉलेज में रील बनाने, वीडियो बनाने या सार्वजनिक रूप से डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि भविष्य में अगर कोई छात्र-छात्रा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त मिलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबन भी किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके तहत महाविद्यालय के भीतर बाइक, स्कूटी या साइकिल केवल स्टैंड पर लगेंगी। छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि ये सख्ती कॉलेज में पठन पाठन का माहौल स्थापित करने के लिए आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र व दो छात्राओं को रील बनाने पर दी चेतावनी
बरेली कॉलेज में बुधवार को बीच कॉलेज रोड पर बारिश में रील बनाने के कारण बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र व दो छात्राओं को चेतावनी के लिए पहला नोटिस दिया गया। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार जब एक छात्र को तीन नोटिस मिल जाएंगे तो उसका निलंबन हो जाएगा। ये अनुशासनात्मक कार्रवाई पठन-पाठन के माहौल को बरकरार रखने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed