{"_id":"6905dcc37ebecb9fe20957a6","slug":"allegations-of-implicating-an-innocent-person-in-the-bareilly-violence-woman-pleads-for-justice-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल प्रकरण: निर्दोष को फंसाने का आरोप, मजदूर की पत्नी पहुंची एसएसपी दफ्तर, लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल प्रकरण: निर्दोष को फंसाने का आरोप, मजदूर की पत्नी पहुंची एसएसपी दफ्तर, लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में 26 सितंबर को जुटी भीड़ ने बवाल किया था। इस प्रकरण की जांच जारी रही है। इस बीच एक ऐसा मामला भी सामने आया, जिनमें निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया गया है।
पति शफी अहमद के साथ फरजाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में बवाल के मामले में कई निर्दोष लोगों को फंसाने के आरोप लगने लगे हैं। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के फरीदाबाद चौधरी निवासी फरजाना ने शनिवार को अपने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। फरजाना ने एसएसपी कार्यालय में सुनवाई कर रहे अधिकारियों को पत्र देकर बताया कि पुलिस उनके घर पहुंची और कहा कि जांच में उनके पति शफी अहमद का नाम 26 सितंबर को हुए बवाल में सामने आया है।
Trending Videos
फरजाना ने बताया कि उनके पति दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका आईएमसी पार्टी या मौलाना तौकीर रजा की किसी बैठक या बवाल से कोई मतलब नहीं है। पीड़िता ने कहा कि कुछ लोगों से पुरानी रंजिश के चलते उनके पति का नाम गलत तरीके से केस में शामिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: सात साल की मासूम से दरिंदगी के बाद छोटी बहन को क्रूरता से मारा; चकनाचूर हो गई थी सिर की हड्डी; दोषी को मृत्युदंड
फरजाना ने एसएसपी से मांग की है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी के जरिए उनके पति के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई उजागर हो सके। फरजाना ने कहा कि उनका परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में बेगुनाह पति को झूठे मुकदमे में फंसाया गया तो परिवार तबाह हो जाएगा। उन्होंने पुलिस अफसरों से निष्पक्ष जांच कर उनके पति को राहत देने की मांग की है।