सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   doors of Ramayana Vatika and Rudravanam will soon open for the people in Bareilly

बरेली वालों के लिए अच्छी खबर: जल्द खुलेंगे रामायण वाटिका और रुद्रावनम के द्वार, सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली वालों के लिए खुशखबर है। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका के द्वार जल्द ही आमजन के लिए खुलेंगे। इसके साथ ही रुद्रावनम पार्क में लोग सैर कर सकेंगे फरवरी के अंत में सीएम योगी रामायण वाटिका और रुद्रावन का लोकार्पण कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर बीडीए और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

doors of Ramayana Vatika and Rudravanam will soon open for the people in Bareilly
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंत में बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं रामायण वाटिका और रुद्रावनम का लोकार्पण कर सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। बीडीए सहित प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों में जुट गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री के दौरे और इन परियोजनाओं के लोकार्पण की चर्चा थी, लेकिन व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गए थे।

Trending Videos


बीडीए के अनुसार, आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार रामायण वाटिका उत्तर भारत की पहली ऐसी परियोजना है, जहां रामायण काल को जीवंत करने का प्रयास किया गया है। यह केवल एक मनोरंजन पार्क नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। भगवान राम के वनगमन से जुड़े प्रसंगों को चौपाइयों और कलाकृतियों के जरिये दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: परीक्षण के लिए विकसित की चूहों की विशेष प्रजाति, आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने किया कमाल

वाटिका में लगी श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा 
पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए जापानी मियावाकी तकनीक से सघन वन क्षेत्र विकसित किया गया है। एक विशेष पैदल पथ तैयार किया गया है, जिसके दोनों ओर उन औषधीय पौधों को लगाया गया है, जिनका वर्णन रामायण में मिलता है। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में भगवान श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा लगी है, जो आकर्षण का केंद्र है।  

doors of Ramayana Vatika and Rudravanam will soon open for the people in Bareilly
रुद्रावनम का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : बीडीए

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रामायण वाटिका के साथ ही रुद्रावनम पार्क भी बनकर तैयार है। बीडीए ने यहां अत्याधुनिक लैंडस्केपिंग, आकर्षक वाटर बॉडीज और विशाल हरित क्षेत्र विकसित किया है। औपचारिक लोकार्पण के बाद शहरवासियों के लिए प्रकृति के करीब रहने का यह नया ठिकाना बनेगा। विभाग के स्तर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे में कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी सौगात मिल सकती है। फिलहाल, प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है और शहर को सजाने-संवारने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed