सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   friend drugged a gilr and her brother physical abused her in Bareilly

Bareilly News: छात्रा को घर ले गई दूसरे समुदाय की सहेली, नशा देकर भाई से कराया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपनी सहेली के भाई पर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि साजिश में सहेली और उसके परिजन भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

friend drugged a gilr and her brother physical abused her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दूसरे समुदाय की सहेली पर बहाने से घर ले जाने और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कक्षा 10 की छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि अब आरोपी के परिजन उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

 

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव था। बेटी इसमें शामिल होने गई थी। शाम तक लौटकर न आने पर उन्हें चिंता हुई। तलाश करने के दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाली बेटी की सहेली का भाई बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली पर जबरदस्ती अपने घर ले जाने का आरोप 
उन्होंने बताया कि बेटी नशे में लग रही थी। नशा उतरने पर उसने बताया कि दूसरे समुदाय की सहेली उसे जबरदस्ती घर ले गई थी। वहां नशीला पदार्थ पिला दिया। बाद में सहेली के भाई ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उससे दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजनों ने धमकी दी यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

घर छोड़कर भाग गए आरोपी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है, मगर वह घर से फरार हो चुके हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शीशगढ़: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने युवक नाजिम पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाजिम और उसके दो बहनोई सफीक व असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

पीड़ित युवती का कहना है कि नाजिम ने चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने शादी करने की बात कही। पंचायत के बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह इसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed