सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of irregularities in fertilizer distribution; farmers protest.

Bareilly News: खाद वितरण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in fertilizer distribution; farmers protest.
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव सियाठेरी स्थित खाद वितरण गोदाम पर किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने खाद वितरण में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पारदर्शिता की कमी से खाद नहीं मिल पा रही है।

नरसुआ भैरपुर निवासी रामपाल, गांव लालू नगला निवासी रामदयाल, मुनव्वर अली व सानिम, गांव करीमगंज के नसीर अहमद, लेहसोई निवासी तसव्वर और परशुरामपुर के बघेल सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया कि गोदाम में खाद उपलब्ध होने पर भी वितरण नहीं हो रहा। सचिव ने गोदाम सिर्फ चार लोगों पर चलने की बात कहकर टाल दिया। कई किसान कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मुनव्वर अली ने बताया, आठ दिन से लगातार गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। रोजाना कल खाद देने की बात कहकर टाल दिया जाता है। कागजात जमा करने के बाद भी खाद नहीं मिली। किसानों का आरोप है कि गोदाम हफ्ते में सिर्फ दो दिन खुलता है जबकि खाद का वितरण रोजाना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सहायक निबंधक (एआरओ) बृजेश सिंह ने किसानों से लिखित या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत मांगी। उन्होंने शिकायत मिलने पर जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष बहेड़ी, ठाकुर विमल सिंह ने डीएम अविनाश सिंह से शिकायत की। डीएम ने एआरओ बृजेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनाने और पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई की मांग भी उठाई। सचिव विनेश कुमार ने पक्षपात के आरोपों को गलत बताया, कहा कि 54 लोगों को खाद मिली और हफ्ते में तीन-चार दिन वितरण होता है।
विज्ञापन

सचिव विनेश कुमार ने बताया कि पक्षपात का आरोप निराधार है। 54 लोगों को दोपहर तक खाद वितरित की गई। खाद का वितरण हफ्ते में तीन-चार दिन किया जाता है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर अन्य दिनों में राजस्व वसूली के लिए फील्ड में जाना पड़ता है।
वर्जन,
खाद समिति के सचिव की ओर से किसानों को दिए गए लोन की वसूली करके जमा करना 30 जून तक सुनिश्चित किया है। इस कारण खाद वितरण लगातार होना संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र से शिकायत आई है। कल सुबह विभाग के कर्मचारियों को भेजकर जांच कराएंगे। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश सिंह, एआरओ, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed