सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amla MP raised the issue of poor condition of trains in the House.

Bareilly News: आंवला सांसद ने सदन में उठाया ट्रेनों की बदहाली का मुद्दा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Amla MP raised the issue of poor condition of trains in the House.
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा में चर्चा के दौरान सोमवार को आंवला सांसद नीरज मौर्य ने ट्रेनों की बदहाल स्थिति और यात्रियों की परेशानियों का मुद्दा उठाया। बदायूं को दिल्ली रेल मार्ग से जोड़ने और क्रॉसिंग पर जाम से निजात दिलाने की मांग की।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि कई सुपरफास्ट ट्रेनों में सफाई और रखरखाव की स्थिति खराब है। ट्रेनों में कॉकरोच, चूहों की समस्या बनी हुई है। सरकार नई ट्रेनों और परियोजनाओं की घोषणा कर रही है, लेकिन पहले से चल रही ट्रेनों की स्थिति सुधारने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुरानी ट्रेनों के डिब्बों की मरम्मत और सफाई को प्राथमिकता देने, गर्मियों में यात्रियों की भीड़ का मुद्दा उठाकर प्रमुख मार्गों की ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की। लखनऊ मेल में झटकों की समस्या का भी जिक्र किया। लखनऊ से दिल्ली के बीच शाहजहांपुर, बरेली, आंवला होते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। भमोरा-आंवला मार्ग और अखा-गैनी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर निर्माण की मांग की। बंद पड़े रेवती बहोड़ा रेलवे स्टेशन को फिर शुरू कर जैन तीर्थ से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा। कन्नौज में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन ढहने की घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed