{"_id":"69bdc0c9a5ce2e79870fe897","slug":"apo-exam-will-be-held-at-24-centres-more-than-11-thousand-candidates-will-appear-bareilly-news-c-4-bly1053-847653-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 24 केंद्रों पर होगी एपीओ की परीक्षा, 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 24 केंद्रों पर होगी एपीओ की परीक्षा, 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। 22 मार्च (रविवार) को होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें 11 हजार 198 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति भी बना ली है। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिए गए हैं। जिससे परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बरती जा सके।
24 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक की पाली में होगी। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सुबह आठ से 8.45 बजे तक प्रवेश की अनुमति है। बायोमीट्रिक के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा के लिए बरेली इंटर कॉलेज में पांच, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है।
दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, विष्णु इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, केपी आरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर को केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
--
एपीओ की परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शिता के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। यह सभी राजपत्रित अधिकारी हैं। - सौरभ दुबे, एडीएम नगर
Trending Videos