सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ather and two sons were sentenced to life imprisonment for murdering a villager due to a feud

Bareilly News: हत्या के दोषी पिता और दो पुत्रों को उम्रकैद की सजा, रंजिश में ग्रामीण की ली थी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में ग्रामीण की हत्या करने के दोषी पिता और दो पुत्रों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।  

ather and two sons were sentenced to life imprisonment for murdering a villager due to a feud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद ने मंगलवार को हत्या के दोषी क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेथी नवदिया निवासी भूपराम और उसके दो बेटों पवन व उमेश उर्फ उमेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। पिता-पुत्रों ने जून 2020 में गांव के ही कुंवरसेन की हंसिया व गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले कुंवरसेन के भाई रामेश्वर दयाल का मुंह काला करके गांव में घुमाया भी था। भूपराम को शक था कि रामेश्वर दयाल उसे बदनाम कर रहा है।

Trending Videos


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेथी नवदिया निवासी मंजूरानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 जून 2020 की शाम उनके पति कुंवरसेन बीडीसी सदस्य शंकर लाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हरेंद्र, गजेंद्र और दिनेश के साथ घर से निकले थे। रास्ते में फकीरचंद्र लेखपाल के घर के पास भूपराम, उमेश व पवन ने उनको घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियारों से किया था हमला 
आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर उनको घायल कर दिया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से फॉरेंसिक रिपोर्ट और सात गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

ऐसे शुरू हुई रंजिश
भूपराम को शक था कि कुंवरसेन के भाई रामेश्वर दयाल ने गांव में यह अफवाह फैलाई है कि भूपराम के अपने ही परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर कुछ दिन पहले भूपराम ने रामेश्वर दयाल का मुंह काला करके उसको गांव में घुमाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। इसी रंजिश में भूपराम ने अपने बेटों के साथ मिलकर कुंवरसेन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed