{"_id":"69beeb636e68e707cb00fbfa","slug":"bareilly-college-to-host-a-mega-employment-fair-on-march-27-bareilly-news-c-4-bly1053-848103-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में 27 मार्च को होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में 27 मार्च को होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में मंडल स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 27 मार्च को किया जाएगा। बरेली कॉलेज व सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले के लिए 50 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। पहले चरण में आठ हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रभारी सहायक निदेशक सेवायोजन गौतम घोष के अनुसार मेला स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीबीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक, एमबीए व अन्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था होगी। मेले के लिए मंडल के सभी कॉलेजों में बने ट्रेनिंग व प्लेस्मेंट सेल से संपर्क करके अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थियों तक सूचना पहुंचाकर पंजीकरण कराया जा रहा है।
सांसद रोजगार मेला अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह में
फरवरी में लगने वाला सांसद रोजगार मेला अब अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से पहले वृहद मेला की जगह सांसद रोजगार मेला आयोजित होना था। किन्हीं कारणों की वजह से अब इसे अप्रैल में कराया जाएगा।
Trending Videos