फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Ground Report also Public opinion on Ramayan Vatika and Zari-Zardosi industry and high-tech ICCC

Bareilly Ground Report: पर्यटन से रोजगार तक कितना बदला बरेली? रामायण वाटिका, जरी-जरदोजी और आईसीसीसी की पड़ताल

Thu, 20 Aug 2026 02:34 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 20 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

Bareilly Ground Report: यूपी सक्षम अभियान के तहत अमर उजाला की टीम बरेली पहुंची और रामायण वाटिका, जरी-जरदोजी उद्योग व हाईटेक आईसीसीसी की जमीनी पड़ताल की। स्थानीय लोगों, कारीगरों और अधिकारियों से बातचीत कर पर्यटन, रोजगार, उद्योग और कानून-व्यवस्था पर विकास कार्यों के असर को समझने की कोशिश की गई।
 

विज्ञापन
Bareilly Ground Report also Public opinion on Ramayan Vatika and Zari-Zardosi industry and high-tech ICCC
Bareilly Ground Report - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

Bareilly Ground Report: यूपी सक्षम अभियान के तहत अमर उजाला की टीम कई जिलों से होते हुए बरेली पहुंची। इस दौरान रामायण वाटिका, जरी-जरदोजी उद्योग और शहर में हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) समेत विभिन्न क्षेत्रों की ग्राउंड पड़ताल की गई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की गई कि इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है और समाज के आखिरी तबके तक सरकारी योजनाओं का कितना लाभ पहुंच रहा है। आइए, विस्तार से पढ़ते हैं खबर।
विज्ञापन

 



रामायण वाटिका से कितना बढ़ा पर्यटन?
बरेली जिले में भव्य रामायण वाटिका का निर्माण किया गया है। इससे जिले के लोगों को कितना लाभ मिल रहा है और पर्यटन को कितना बढ़ावा मिला है, जैसे मुद्दों पर अमर उजाला की टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। निर्दोष राठौर ने बताया कि सीएम योगी ने रामायण वाटिका के लिए बहुत सुंदर काम कराया है। यहां कई लोगों ने दुकानें लगा रखी हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। हिमांशु ने बताया कि यह बहुत सुंदर पार्क है और इससे कई लोगों को रोजगार भी मिला है।

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि इस तरह के और भी पार्क बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव बना रहे। बड़ी संख्या में पर्यटक बरेली आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओडीओपी से कारीगरों को कितना मिला लाभ?
बरेली जिले के जरी-जरदोजी उद्योग को ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) में शामिल किया गया है। राजगढ़िया एक्सपोर्ट्स के संस्थापक सुदीप राजगढ़िया ने बताया कि सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी के तहत जरी-जरदोजी उद्योग को शामिल किए जाने से काफी लाभ मिला है। सरकार की ओर से समय-समय पर कारीगरों को पुरस्कार भी दिए जाते हैं। यहां तैयार उत्पाद विदेशों में भी भेजे जाते हैं। मिडिल ईस्ट में सबसे ज्यादा माल भेजा जाता है।

इसके अलावा कई अन्य देशों में भी जरी-जरदोजी के उत्पादों की मांग है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 40 लाख रुपये का लोन मिला, जिससे उद्योग को बढ़ाने में काफी मदद मिली। कारीगर शाहिद ने बताया कि पहले की तुलना में वेतन में सुधार आया है और काम भी बढ़ा है। अब अच्छी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन



हाईटेक आईसीसीसी से पूरे शहर की निगरानी
हाईटेक आईसीसीसी से पूरे बरेली शहर की निगरानी की जाती है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके जरिए ट्रैफिक मूवमेंट पर निगरानी रखी जाती है। कैमरों की मदद से शहर में होने वाली कई अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है।

उन्होंने बताया कि बरेली उर्स और मेलों के लिए भी जाना जाता है। इन आयोजनों के दौरान भी आईसीसीसी के जरिए निगरानी की जाती है। यह उत्तर प्रदेश सरकार और शासन की महत्वपूर्ण पहल है। यहां से नियमित तौर पर कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका है। एसआई ट्रैफिक सालू पवार ने बताया कि बरेली शहर में लगे कैमरों की मदद से विभिन्न गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed