सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Jhumka will be seen in a new look its shine will not fade for many years

Bareilly News: नए रंग-रूप में नजर आएगा बरेली का झुमका, कई साल तक फीकी नहीं पड़ेगी चमक

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली का झुमका जल्द ही रंग-रूप में नजर आएगा। इसके नवीनीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे झुमका चौराहे पर स्थापित किया जाएगा। 

Bareilly Jhumka will be seen in a new look its shine will not fade for many years
झुमका के नए रंग रूप के बारे में जानकारी देते प्रदीप ओबेराय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। शहर की पहचान झुमका, महाशिवरात्रि तक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। पिछले कुछ समय से मरम्मत और नवीनीकरण के कारण झुमका तिराहा सूना पड़ा था, लेकिन अब कारीगर पूरी मेहनत से इसे नया रंग-रूप देने में जुटे हैं।
Trending Videos


इस बार झुमके का कायाकल्प केवल पेंट की परत चढ़ाकर नहीं, बल्कि कलात्मक बारीकियों के साथ किया जा रहा है। झुमके की मरम्मत कराने वाले प्रदीप ओबरॉय ने बताया कि पुराने पेंट को पूरी तरह हटाकर इस पर ब्रास की तरह दिखने वाली परत चढ़ाई गई है। इससे झुमके में चमक आएगी जो वर्षों तक फीकी नहीं पड़ेगी। दिल्ली की ओर से आने वाले लोग इसका दीदार कर शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन में किया गया बदलाव
इस बार झुमके की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसे 'इयररिंग' के आकार में तैयार किया गया है। इसकी गोलाई और लटकाव को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दूर से ही राहगीरों को आकर्षित करेगा। झुमका चौराहे के आसपास लाइटिंग और लैंडस्केपिंग पर भी काम होगा, जिससे रात के समय इसकी भव्यता दोगुनी हो जाएगी।
 

सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व
बरेली का झुमका केवल एक सजावटी ढांचा नहीं है, बल्कि यह शहर की ब्रांडिंग का हिस्सा है। नया स्वरूप पर्यटकों को फोटो और सेल्फी के लिए आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय व्यापार को गति मिल सके। 2020 में जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, तब इसका उद्देश्य बरेली को झुमका सिटी के रूप में स्थापित करना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed