{"_id":"6a6baedf4b5ebac699030903","slug":"bareilly-once-again-tops-the-list-in-enrolling-families-under-the-ayushman-scheme-bareilly-news-c-4-bly1015-935976-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवारों को आयुष्मान बनाने में बरेली फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवारों को आयुष्मान बनाने में बरेली फिर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आयुष्मान कार्ड बनाने की चल रही मुहिम में फिर बरेली फिर पहले स्थान पर दर्ज हुआ है। शासन से जारी रिपोर्ट में तीसरे पायदान पर दर्ज बदायूं में भी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने में बेहतर कार्य हुआ है। जबकि पीलीभीत 35वें, शाहजहांपुर 43वें पायदा पर टिके हैं।
रिपोर्ट के तहत माहभर में बरेली से 59,084 पात्र लाभार्थियों ने आवेदन किए। सत्यापन के बाद 51,867 कार्ड जारी हुए। बदायूं में 51,563 के सापेक्ष 41,653 कार्ड बने हैं। पीलीभीत में 15,453 और शाहजहांपुर में 12,560 कार्ड ही बने हैं। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक शासन से जारी पात्रों की सूची के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र समेत प्रधान, पार्षद, सभासद, कोटेदार का भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि ज्यादातर परिवार लाभान्वित हो सकें।
बताया कि फरवरी से चल रहे अभियान में बरेली मई तक अव्वल श्रेणी में रहा। जून के दौरान 15वें पायदान पर आ गया था। कार्ड बनाने की समीक्षा के दौरान चिकित्साधिकारियों और सहयोगी विभागों को पात्रों को खोजकर कार्ड बनवाने संबंधी प्रयास की वजह से रैकिंग में सुधार हुआ।