{"_id":"6992ab13d2771b90c000c2a9","slug":"bareilly-police-number-one-in-finding-lost-mobiles-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police: खोए मोबाइल खोजने में बरेली पुलिस नंबर वन, देखें प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: खोए मोबाइल खोजने में बरेली पुलिस नंबर वन, देखें प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन तलाश कर उनके मालिकों को लौटाने में बरेली पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है। जनवरी की रैंकिंग में बरेली पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही।
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन
- फोटो : पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
गुम हुए मोबाइल फोन तलाश करके मालिकों को लौटाने में बरेली पुलिस प्रदेश में नंबर वन रैंक पर है। जनवरी की रैंकिंग में बरेली पुलिस प्रदेश के अंदर प्रथम स्थान पर रही। जिला पुलिस ने प्रदेश में सबसे अधिक 71.55 स्कोर किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि बरेली पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामद करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
जिला पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर खोए व चोरी हुए मोबाइल बरामद किए और उनके मालिकों को लौटाए। इस महीने भी बरेली पुलिस ने 219 मोबाइल में से 130 मोबाइल बरामद कर लिए। बाकी 89 मोबाइल बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप 10 में रहे ये जिले
शासन से जारी आंकड़ों के अनुसार गुम हुए मोबाइल फोन खोजने में पहले नंबर पर बरेली पुलिस है। इसके बाद दूसरे नंबर पर कौशांबी, तीसरे पर भदोही, चौथे पर संभल, पांचवें पर हाथरस, छठे पर जालौन, सातवें पर सोनभद्र, आठवें पर झांसी, नौवे नंबर पर रायबरेली और दसवें पर अमेठी पुलिस है। सबसे अंतिम पायदान पर मैनपुरी है।