सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police's Gallant Inspector 'Fang' Passes Away

UP News: बरेली पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर फैंग का निधन, पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई; SSP ने किया सेल्यूट

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली पुलिस के बहादुर जर्मन शेफर्ड डॉग इंस्पेक्टर फैंग का 8 वर्ष 3 माह की आयु में बीमारी से निधन हो गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी दी।

Bareilly Police's Gallant Inspector 'Fang' Passes Away
इंस्पेक्टर फैंग का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली पुलिस विभाग के वफादार और बहादुर साथी इंस्पेक्टर फैंग (जर्मन शेफर्ड डॉग) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। शहीद पुलिसकर्मियों की तरह पूरे पुलिस सम्मान के साथ अधिकारियों ने उसे अंतिम विदाई दी। एसएसपी अनुराग आर्य समेत अधिकारियों ने उसके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया और सलामी दी। आठ वर्ष तीन माह की आयु में बीमारी के चलते इंस्पेक्टर फैंग का निधन हो गया।


फैंग ने अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में अंतिम संस्कार के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर फैंग को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एएसपी व सीओ हाईवे और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर इंस्पेक्टर फैंग को गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन
Trending Videos


एसएसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर फैंग का निधन पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति है। इंस्पेक्टर फैंग ने आईटीबीपी पंचकूला, हरियाणा में नौ माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद 20 अक्तूबर 2019 को बरेली पुलिस विभाग में फैंग ने सेवाएं शुरू कीं। अपने छह वर्ष से अधिक के सेवाकाल में फैंग ने विभाग के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशिक्षित जर्मन शेफर्ड ट्रैकर डॉग ने लूट, डकैती जैसे कई जटिल मामलों को सुलझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed