{"_id":"6a0f01e2235c9e952a0c8acf","slug":"two-teenagers-misdeeds-with-five-year-old-girl-in-bareilly-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच साल की बच्ची से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच साल की बच्ची से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही दो किशोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची को खेत में ले जाकर गांव के ही दो किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग गए। खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। बरेली के एक निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
मासूम की हालत बिगड़ने पर भागे आरोपी
बच्ची के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में एक धार्मिक आयोजन था। पास में ही बच्ची भी खेल रही थी। इसी दौरान दोनों किशोर उसे फुसलाकर साथ ले गए। गन्ने के खेत में ले जाकर वहां बने ट्यूबवेल पर दोनों ने मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वे भाग गए। जैसे-तैसे बच्ची घर पहुंची। घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा
उसे खून से लथपथ देखकर परिजनों के भी होश उड़ गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। गांव में पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है।