सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   transformer caught fire near the Kohadapir petrol pump in Bareilly

Bareilly News: कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, करगैना में भी फुंका, बिजली गुल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली खपत बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने फुंकने लगे हैं। बुधवार रात शहर में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे संबंधित इलाकों में बिजली गुल हो गई। 

transformer caught fire near the Kohadapir petrol pump in Bareilly
पेट्रोल पंप के पास फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास और करगना क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गए। दोनों जगहों पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से इन इलाकों के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी के बीच पूरी रात लोगों को जागकर काटनी पड़ी।

Trending Videos




कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे लोगों को आवागमन कुछ देर के लिए बंद रहा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को दी। इससे करीब रातभर पांच हजार उपभोक्ताओं की लाइट गुल हो गई। सुबह होने तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं आया था। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करगैना में अस्थायी ट्रांसफार्मर फुंका 
करगैना शांति विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में रात 12 बजे आग लग गई। यह सड़क के किनारे अस्थायी ट्रॉली वाला ट्रांसफार्मर था। जिसकी वजह से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। दूर से खड़े होकर लोग वीडियो बनाते रहे। रात में लोगों ने बिजली निगम को सूचना दी लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। इस बाबत मुख्य अभियंता विद्युत निगम ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसको जल्द ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।

विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में फुंक गया ट्रांसफार्मर
कैंट क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आसपास के पेड़ों में आग लग गई। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बरेली कॉलेज गेट के सामने चौराहे पर तारों में आग लग गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed