बरेली कॉलेज: रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, जानिए तिथियां
बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने बीएससी चौथे और छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। 28 मई को होने वाली परीक्षा बकरीद के अवकाश के कारण अब 29 मई को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने बीएससी के चौथे और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां और समय सारणी घोषित कर दी है। वहीं, 28 मई को आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा को बकरीद के अवकाश के कारण अब 29 मई को कर दिया गया है।
विभाग के प्रभारी प्रोफेसर एमबी कल्हांस की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह रसायन विज्ञान की परीक्षाएं 26 और 29 मई को आयोजित की जाएंगी। कॉलेज प्रशासन ने बैच के अनुसार अलग-अलग समय तय करने के साथ ही आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति भी की है।
26 मई को तीन अलग-अलग सत्रों में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
शेड्यूल के मुताबिक, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 26 मई को तीन अलग-अलग सत्रों में संपन्न होंगी। बीएससी छठे सेमेस्टर की मुख्य रसायन विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 मई को आयोजित की जानी थीं, लेकिन बकरीद का अवकाश होने के कारण अब यह सभी परीक्षाएं पहले से तय समय पर ही 29 मई को आयोजित की जाएंगी।
छठे सेमेस्टर के छात्रों को कुल चार सत्रों में विभाजित किया गया है। संबंधित सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं को अपने निर्धारित बैच, तिथि और समय के अनुसार प्रयोगशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 मई को
बरेली कॉलेज के चित्रकला (ललित कला) विभाग ने स्नातक स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीए द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर और छठवें सेमेस्टर के सभी संस्थागत व बैक पेपर वाले विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 मई को आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर सुबह सात बजे से चित्रकला विभाग में ही प्रारंभ होंगी। विभाग प्रभारी प्रोफेसर एबीएल लखटकिया ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे निश्चित समय पर अपने सत्रीय कार्य के साथ विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
स्नातक और परास्नातक की मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 मई से
बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन ने वर्ष 2026 की वार्षिक प्रणाली के तहत होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्नातक और परास्नातक स्तर की वार्षिक प्रणालियों की सभी मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 25 मई से आयोजित की जाएंगी। बीए, बीएससी, एमए और एमएससी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संबंधित विषयों के विभागों में कराई जाएंगी। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।