सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly temperature cross 41 degrees as a heatwave alert is issued

Weather Update: बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 41 डिग्री के पार, लू का अलर्ट जारी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। अभी इसमें और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। 

Bareilly temperature cross 41 degrees as a heatwave alert is issued
धूप और गर्म हवा से बचाव के लिए चेहरा ढककर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी के तीखे तेवर से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप खिल गई, जिससे लोग छांव तलाशते दिखे। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसाया। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर सप्ताहभर तक भीषण गर्मी पड़ने और पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान जताया है। 

Trending Videos

बुधवार सुबह से ही चटक धूप और चल रही गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं और बाजारों में भीड़ भी कम रही। दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, बाहर काम करने वाले लोग पसीने से तरबतर रहे। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बार-बार पानी और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। चौराहों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम सात बजे के बाद हल्की राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू का अलर्ट जारी, बरतें सावधानी 
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.6 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 45 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल तेज धूप और गर्म हवा का असर बना रह सकता है। लू का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed