सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gaffar the main accused of supplying weapons in the Bareilly violence has been arrested

UP News: बरेली बवाल में असलहा सप्लाई करने का मुख्य आरोपी गफ्फार गिरफ्तार, 10 मुकदमे हैं दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल में अवैध असलहा सप्लाई के मुख्य आरोपी गफ्फार खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहेड़ी पुलिस ने उसे उत्तराखंड के किच्छा से पकड़ा। गफ्फार लंबे समय से फरार था। पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में अवैध असलहा बेचने की बात स्वीकार की। 

Gaffar the main accused of supplying weapons in the Bareilly violence has been arrested
आरोपी को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल में अवैध असलहा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी गफ्फार खां को बहेड़ी थाना पुलिस ने उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है। गफ्फार खां लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

Trending Videos


पुलिस ने बरेली बवाल में असलहा सप्लाई करने के आरोप में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया था। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। गफ्फार खां, जो उत्तराखंड के गांव दरऊ का निवासी है, लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। वह प्राथमिकी दर्ज से अपना नाम हटवाने के लिए उत्तराखंड के नेताओं के जरिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। जब उसकी बात नहीं बनी, तो उसने पुलिस पर उसे फंसाने का आरोप भी लगाना शुरू कर दिया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने गफ्फार की तलाश तेज की। इसके लिए मुखबिरों के नेटवर्क को उत्तराखंड में सक्रिय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहा नेटवर्क का हुआ था खुलासा 
पुलिस ने 19 फरवरी की शाम को शेरगढ़ तिराहा से एक कार को घेराबंदी कर पकड़ा था। इस दौरान कार से भारी मात्रा में पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे। मौके से जोखनपुर निवासी तस्लीम और बरीपुरा शेरगढ़ निवासी सोमू खान उर्फ औशाफ को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि बरामद पांच पिस्तौल और 38 कारतूस उत्तराखंड के किच्छा थाने के गांव दरऊ निवासी गफ्फार खां और समी खां को सप्लाई किए जाने थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया था कि बरेली बवाल में इस्तेमाल किए गए असलहा भी उन्होंने ही सप्लाई किए थे।

विज्ञापन

अवैध असलहा बेचने की बात कबूली 
पुलिस टीम ने किच्छा रुद्रपुर सड़क स्थित प्रधान मार्केट के पास से गफ्फार को सुबह करीब आठ बजे धर दबोचा। गफ्फार की गिरफ्तारी की सूचना इलाके में तेजी से फैल गई। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर गफ्फार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहा बेचने का व्यापार करने की बात स्वीकार की। उसने अपनी गलती भी मानी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आपराधिक इतिहास 
बहेड़ी के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अवैध असलहा बेचने के आरोपी गफ्फार की गिरफ्तारी की गई है। गफ्फार के खिलाफ उत्तराखंड के किच्छा, पुलभट्टा और शीशगढ़ थानों में दस प्राथमिकी दर्ज दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed