सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MJPRU Main Exam Dates Rescheduled Due to Competitive Exams

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते मुख्य परीक्षाओं की तारीख बदली, संशोधित कार्यक्रम जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 24 मई से 14 जून के बीच होने वाली अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। ये परीक्षाएं प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण आगे बढ़ाई गई हैं। 

MJPRU Main Exam Dates Rescheduled Due to Competitive Exams
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 24 मई से 14 जून के बीच होने वाली परीक्षाओं को इन तिथियों के बीच होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।


बीए चतुर्थ सेमेस्टर की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 24 मई की जगह अब पांच जून को कराई जाएगी। बीए छठे सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 जून को होगी। तीन जून को होने वाली बीए चतुर्थ सेमेस्टर के कला वर्ग के माइनर विषय, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के बिजनेस प्रबंधन और बीबीए हेल्थ केयर मैनेजमेंट की परीक्षा सात जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जून को होने वाली बीए छठे सेमेस्टर की राजनीति शास्त्र की परीक्षा 20 जून को होगी। बीए छठे सेमेस्टर के इतिहास की परीक्षा आठ जून से हटाकर 22 जून व 23 जून को कर दी गई है। नौ जून को होने वाली हिंदी साहित्य की परीक्षा 24 जून, फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 10 जून से हटाकर 25 जून और बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा 14 जून से हटाकर 26 जून को कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये परीक्षाएं स्थगित
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक, एमटेक, एमटेक पीएचडी, एमसीए, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, पीजीडीसीए, एमएससी की 20 मई से होने वाली परीक्षाएं अब कुलपति के आदेश के बाद स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह के अनुसार संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को रुविवि में इंजीनियरिंग के छात्रों ने मिडटर्म के बिना ही मुख्य परीक्षाएं कराने का विरोध किया था। मिडटर्म न होने पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद ही यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed