सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recruitment Rally for Wrestlers at the Jat Regiment Centre in Bareilly

UP: सेना में जाने का सुनहरा मौका, बरेली जाट रेजिमेंट सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों की भर्ती रैली चार जून से

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सार

कुश्ती खिलाड़ियों के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से देश भर के उत्कृष्ट युवा कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली में होगी। 

Recruitment Rally for Wrestlers at the Jat Regiment Centre in Bareilly
जाट रेजिमेंट सेंटर में होगी भर्ती। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर स्थित आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से देश भर के उत्कृष्ट युवा कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली चार से छह जून तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुश्ती (ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल) के होनहारों का चयन किया जाएगा।

Trending Videos


भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु चार जून को आठ से 14 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवेदक का जन्म चार जून 2012 से छह जून 2018 के बीच होना चाहिए। खिलाड़ी के पास प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक या राष्ट्रीय स्तर को कोई भी पदक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेताओं को प्राथमिकता
भर्ती में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंडर-14 या अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित अंडर-14 या अंडर-15 राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं और अंडर-14 व अंडर-15 हैवी वेट खिलाड़ियों को दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी।

सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा पंजीकरण 
पूरी प्रक्रिया जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली में संपन्न होगी। इसके लिए पंजीकरण चार जून को सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 7889677484, 935907677, 8273826535 और 7814366531 जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed