सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Unrest Preparations Underway to Tighten Legal Noose Around Maulana Tauqeer Raza

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी, मॉनीटरिंग सेल पैरवी करेगी तेज

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 20 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा समेत अन्य आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। बवाल के सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हो गई है। अब मॉनीटरिंग सेल कोर्ट में पैरवी तेज करेगी। 

Bareilly Unrest Preparations Underway to Tighten Legal Noose Around Maulana Tauqeer Raza
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में पिछले साल 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा और उसके साथियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी है। मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा समेत 94 आरोपियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब मॉनीटरिंग सेल कोर्ट में कानूनी पैरवी तेज करेगी।

Trending Videos


26 सितंबर को आई लव मुहम्मद विवाद की आड़ में बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने माहौल भड़काया था। मौलाना ने जुमे की नमाज के बाद लोगों से इस्लामिया मैदान पर जुटकर विरोध करने की अपील की थी। इसके बाद सड़कों पर उतरी हजारों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर लोगों को खदेड़ा। भागते हुए आरोपियों ने पेट्रोल बम फोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के लिए मंगाए गए थे असलहा 
बवाल की जांच में पता लगा कि बहेड़ी इलाके से असलहों की खेप भी मंगवाई गई थी। इन्हीं असलहों से की गई फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। श्यामगंज में हालात इस कदर बिगड़ गए कि खुद एसएसपी अनुराग आर्य को लाठी फटकार कर बवालियों को खदेड़ना पड़ा था। बवाल के बाद शहर के पांच थानों में दस मामले दर्ज किए गए थे। इसमें 125 लोगों को नामजद करने के साथ ही करीब तीन हजार लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौलाना फिलहाल फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। कुछ लोगों की जमानत हो चुकी है तो कई अब भी जेल में हैं। कुछ मामलों में गिरफ्तारी न होने पर विवेचना पार्ट पेंडिंग में चल रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मौलाना तौकीर के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है। अब मॉनीटरिंग सेल कोर्ट में ट्रायल के दौरान मॉनीटरिंग तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed