सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA Bulldozer Run Over Illegal Structures in Bareilly

UP News: बरेली में फिर चला बीडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माणों को गिराया, व्यापारियों में मची खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों की निगरानी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। 

BDA Bulldozer Run Over Illegal Structures in Bareilly
बीडीए की टीम ने ढहाए अवैध कब्जे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को कोहाड़ापीर मार्ग पर अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगर निगम की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की गई, जिसमें अवैध निर्माण बाधा बन रहे थे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और करीब 600 अतिक्रमणों को पहले ही चिह्नित किया गया था। पेट्रोल पंप के पास हुई इस कार्रवाई में कई थानों की पुलिस और बीडीए की टीम मौके पर मौजूद थी। अधिकारियों की निगरानी में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। 

Trending Videos




नगर निगम कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर काम कर रहा है। इसमें सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माण बाधक बन रहे हैं। नगर निगम ने पहले ही इस मार्ग पर लगभग 600 अतिक्रमणों को चिह्नित कर निशान लगाए थे। कुछ जमीन वक्फ संपत्ति बताई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, हालांकि प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों को ढहा दिया। किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मकांटा तक चौड़ी होगी सड़क 
नगर निगम की कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण इस योजना के क्रियान्वयन में बड़ी बाधा बन रहे थे। प्राधिकरण की कार्रवाई से अब इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

बाजार में खलबली और विरोध
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कोहाड़ापीर सड़क के बाजार में हलचल मच गई। बुलडोजर की खबर सुनकर कई दुकानदार और भवन मालिक अपने प्रतिष्ठानों की ओर भागे। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही नगर निगम अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। कुछ लोगों ने मौके पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed