सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mega township will be built along the Pilibhit Bypass in Bareilly

सीड कैपिटल मंजूर: बरेली में पीलीभीत बाइपास किनारे बनेगी मेगा टाउनशिप, आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होंगे घर

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बरेली में एक मेगा आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

mega township will be built along the Pilibhit Bypass in Bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत बरेली को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक और सुव्यवस्थित महानगर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बरेली समेत तीन जिलों को 355.06 करोड़ रुपये की सीड कैपिटल स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का निर्णय लिया गया है। इससे बरेली के पीलीभीत बाइपास पर एक मेगा आवासीय टाउनशिप आकार लेगी, जहां लोगों को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस घर मिलेंगे।
Trending Videos


योजना के तहत नए शहरों के विकास के लिए जमीन खरीदने पर आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार की ओर से सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 20 वर्षों के लिए देने का प्रावधान है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बरेली समेत तीन जिलों के लिए कुल 3500 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें से बरेली को एक बड़ा हिस्सा मिला है। इससे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो टाउनशिप पर काम की रफ्तार को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बनेगा इंडस्ट्रियल हब
दिल्ली रोड पर औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। इन दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बीडीए अब तक किसानों से 445.27 करोड़ रुपये की जमीन खरीद चुका है। 88 हेक्टेयर भूमि बीडीए के कब्जे में आ चुकी है। टाउनशिप के लिए शेष प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण और सरकारी जमीनों को प्राधिकरण के नाम दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। शासन से पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ रुपये जारी होने के बाद अब जमीन खरीद और विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed